16 जून 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ आज जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 3:00 बजे शिव बाबा मैदान स्थित
कार्यक्रम स्थल पर उतरेगा। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां
पूरी कर ली गई हैं।
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिले को कुल 1,184 करोड़ 194 लाख रुपये की 194 विकास परियोजनाओं की सौगात
देंगे। इनमें नई परियोजनाओं का शिलान्यास और पूरी हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण
शामिल है। मुख्यमंत्री के आगमन से जिलेवासियों में उत्साह का माहौल है, और उम्मीद है कि इन योजनाओं
से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री
कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत चयनित कृषक आश्रित परिवारों को
सहायता राशि का भी वितरण करेंगे। यह योजना उन किसानों के परिवारों को आर्थिक सहारा
देती है,
जिन्होंने
कृषि कार्य करते समय अपनों को खोया है।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए जिला
प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। अधिकारी, पुलिस बल और स्वास्थ्य टीमें तैनात कर दी गई
हैं। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है और जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के
पहुंचने की संभावना है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर
प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों की समीक्षा लगातार की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता
इंतजाम किए गए हैं और यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए
हैं।
COMMENTS