दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फरार घोषित अपराधी नितेश दहिया को गिरफ्तार किया। आरोपी पर अगवा, हत्या, रेप व POCSO एक्ट जैसे गंभीर केस दर्ज थे। टीम ने हरियाणा के सोनीपत में आधी रात चलाया ऑपरेशन।
दिल्ली क्राइम ब्रांच की नॉर्दर्न रेंज–I टीम को बड़ी सफलता मिली है। इंस्पेक्टर संजय कौशिक के नेतृत्व में टीम ने कुख्यात अपराधी नितेश दहिया उर्फ नाइट (29 वर्ष) को हरियाणा के खरखौदा, सोनीपत के सिलाना गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो भयंकर मामलों — अगवा-हत्या (बवाना थाना) और रेप व POCSO एक्ट (कंझावला थाना) — में घोषित भगोड़ा (Proclaimed Offender) था।
2018 में नितेश ने अपने साथियों के साथ साहिल नामक युवक का अगवा कर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। वहीं 2017 में उसने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर विवाह किया और दुष्कर्म किया, जिसके बाद उस पर POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। दोनों मामलों में उसे जमानत मिली लेकिन वह फरार हो गया।
04 नवंबर 2025 को हेड कांस्टेबल संजीव की सूचना पर इंस्पेक्टर संजय कौशिक के नेतृत्व में टीम ने गांव सिलाना में छापा मारा। आरोपी ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता से दबोच लिया गया।
अभियुक्त का विवरण:
-
नाम: नितेश दहिया उर्फ नाइट
-
पिता: अनिल दहिया
-
पता: गांव सिलाना, थाना खरखौदा, जिला सोनीपत (हरियाणा)
-
उम्र: 29 वर्ष
-
अपराध इतिहास: 7 संगीन केस, जिनमें हत्या, अपहरण, दुष्कर्म, चोरी, धोखाधड़ी शामिल।
इंस्पेक्टर संजय कौशिक, एसआई नरेंद्र सिंह, एएसआई रमेश राणा, एएसआई संदीप सिंह, एचसी संजीव, एचसी धरा सिंह, कांस्टेबल विवेक राणा व अनु, एसीपी अशोक कुमार शर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन अंजाम दिया गया।
COMMENTS