पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी की जीत के बाद जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और जनता के विश्वास की जीत बताया।
तिलपता गोलचक्कर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को जश्न का माहौल देखने को मिला। मौका था पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का।
जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हुए और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच जीत का उत्साह साफ झलक रहा था।
‘जनता के विश्वास की जीत’—जिलाध्यक्ष
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह परिणाम देश की जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह जीत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों की सफलता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा, “यह ऐतिहासिक जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, सेवा भाव और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर जनता की मुहर है।”

कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दी बधाई
जिलाध्यक्ष ने इस जीत के लिए सभी मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और उम्मीदों का परिणाम है।
उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता अब विकास, सुरक्षा और स्थिरता के साथ खड़ी है और यही रुझान आने वाले चुनावों में भी देखने को मिलेगा।
2027 यूपी चुनाव को लेकर बड़ा दावा
अभिषेक शर्मा ने इस मौके पर आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पार्टी ने इन राज्यों में जीत हासिल की है, उसी तरह 2027 में भी उत्तर प्रदेश में बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
उनका कहना था कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रहे हैं और आने वाले समय में यह प्रयास और तेज होंगे।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस जश्न के मौके पर कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से सुभाष भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, जिला महामंत्री सतेन्द्र अवाना, धर्मेन्द्र भाटी, वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, अरुण शर्मा, विकास चौधरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, राहुल पंडित, संदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज मावी, अर्पित तिवारी, राजीव सिंघल, गजेन्द्र वाल्मीकि, संजीव शर्मा, सुनील रावत, दिनेश भाटी, भिखारी सिंह, महेन्द्र नागर, धीर राणा, लोकेश त्यागी और जितेन्द्र सैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारे लगाकर इस जीत को यादगार बनाया।
‘राष्ट्र निर्माण के संकल्प को करेंगे मजबूत’
कार्यक्रम के अंत में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के अपने मिशन को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
यह जश्न सिर्फ एक राजनीतिक जीत का नहीं, बल्कि उस विश्वास का प्रतीक बताया गया, जो जनता ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जताया है।
COMMENTS