प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। इनमें से दो ट्रेनें उत्तर प्रदेश से चलेंगी। रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों का रूट और शेड्यूल जारी कर दिया है। ये ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं और तेज रफ्तार से यात्रियों को एक नया अनुभव देने जा रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से एक ट्रेन को उन्होंने वाराणसी स्टेशन से सीधे रवाना किया, जबकि बाकी तीन ट्रेनों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। रेलवे बोर्ड ने सभी चार ट्रेनों के रूट और समय-सारिणी (शेड्यूल) जारी कर दिए हैं।
चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस में तीन ट्रेनें उत्तर प्रदेश से गुजरेंगी —
वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत (26422/26421): सुबह 5:25 बजे वाराणसी से रवाना होकर दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। वापसी 3:20 बजे खजुराहो से होगी, रात 11 बजे वाराणसी पहुंचेगी। गुरुवार को नहीं चलेगी।
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत (26504/26503): सुबह 5 बजे लखनऊ जंक्शन से चलेगी और दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। वापसी 3 बजे से, रात 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी। सोमवार को नहीं चलेगी।

फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत (26462/26461): सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर कैंट से चलेगी, दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। शाम 4 बजे दिल्ली से वापसी, रात 10:35 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। बुधवार को नहीं चलेगी।
केएसआर बेंगलुरु-एर्नाकुलम वंदे भारत (26651/26652): सुबह 5:10 बजे बेंगलुरु से चलकर दोपहर 1:50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। वापसी 2:20 बजे से, रात 11 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। बुधवार को नहीं चलेगी।
वाराणसी से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा — “वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे की नई पीढ़ी की पहचान हैं। यह ट्रेन भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए है — जिस पर हर भारतीय को गर्व है।”
COMMENTS