नोएडा थाना फेस-3 पुलिस ने टीपी नगर चौराहे के पास से चार अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 30 किलो 686 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है।
नोएडा पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना फेस-3 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से गांजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 30 किलो 686 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई दिनांक 04 फरवरी 2026 को टीपी नगर चौराहे के पास की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सरवन पुत्र त्रिवेणी चौधरी, लव कुमार पुत्र विजयपाल सिंह, नितीश कुमार पुत्र भदई शाह और राज नारायण कुमार उर्फ छोटू कुमार पुत्र सीताराम शाह के रूप में हुई है। सभी अभियुक्त बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वर्तमान में गौतमबुद्धनगर के विभिन्न इलाकों में रह रहे थे।

COMMENTS