Sunday, February 15, 2026

बादलपुर बनेगा जीरो वेस्ट गांव: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुरू किया डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

फीडबैक फाउंडेशन के सहयोग से शुरू हुई पहल, एमआरएफ सेंटर में होगा कचरे का सेग्रीगेशन और रीसाइक्लिंग

noida , Latest Updated On - Feb 05 2026 | 11:33:00 AM
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बादलपुर गांव को जीरो वेस्ट और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की औपचारिक शुरुआत की है।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए बादलपुर गांव में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इस पहल का उद्देश्य गांव को जीरो वेस्ट और आत्मनिर्भर बनाना है। यह कार्य प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन के माध्यम से फीडबैक फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।

अब बादलपुर गांव में घर-घर से नियमित रूप से कचरा एकत्र किया जाएगा, जिससे खुले में कचरा फेंकने की समस्या समाप्त होगी और गांव की स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस संबंध में प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग और फीडबैक फाउंडेशन के बीच एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें कचरा प्रबंधन की पूरी कार्ययोजना पर सहमति बनी।


बैठक में यह तय किया गया कि गांव से एकत्र किए गए सूखे कचरे यानी ड्राई वेस्ट को बादलपुर स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर में भेजा जाएगा। यहां कचरे का सेग्रीगेशन कर उसे रीसाइक्लिंग प्रक्रिया से गुजारा जाएगा, जिससे कचरे की मात्रा में कमी आएगी और कचरे से उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा सकेंगे।

बादलपुर को जीरो वेस्ट गांव बनाने के लिए जनभागीदारी को अहम माना जा रहा है। इसी क्रम में फीडबैक फाउंडेशन की टीम ने गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया। उन्हें स्वच्छ वातावरण, बेहतर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि यह पहल न केवल बादलपुर की स्वच्छता और पर्यावरण सुधार के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि आसपास के अन्य गांवों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल साबित होगी। इससे ग्रेटर नोएडा को और अधिक स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Civic News | Swachh Bharat | Greater Noida News | Environment

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा