ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की वर्क सर्कल एक में नाले व ग्रीन बेल्ट पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करके निर्माण कार्य किया जा रहा है। अवैध निर्माण मामले की जानकारी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को करीब दो दिन पूर्व से कई बार दी जा चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी अभी निर्माण कार्य नहीं रुक सका। भू माफिया बेखौफ होकर अवैध निर्माण कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भू माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करवा रहे हैं। उसके बावजूद भी ग्रेटर नोएडा में भूमाफिया बेखौफ होकर सरकारी जमीन पर कब्जा करके अवैध निर्माण कार्य करा रहे हैं।हाल ही में ताज़ा मामला ग्रेटर नोएडा का है जहां पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की वर्क सर्कल एक में नाले व ग्रीन बेल्ट पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करके निर्माण कार्य किया जा रहा है। अवैध निर्माण मामले की जानकारी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को करीब दो दिन पूर्व से कई बार दी जा चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी अभी निर्माण कार्य नहीं रुक सका। भू माफिया बेखौफ होकर अवैध निर्माण कर रहे हैं।

यह तस्वीर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के वर्क सर्कल एक की है। जहां पर नाले वा हाई वोल्टेज लाइन के नीचे अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे भू माफिया ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के संरक्षण में अवैध निर्माण कार्य कर रहे हैं। अथॉरिटी को जानकारी देने के बावजूद भी अभी तक कार्यवाही नहीं की जा सकी है वहीं सूत्रों की माने तो ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों की मिली भगत के चलते अवैध निर्माण कार्य चल रहा है। बहीं जब इस अबैध निर्माण कार्य शुरू हुआ था उसी दौर स्थानीय अखबारों में खबर प्रकाशित की गई । उसके बाद भी ग्रेटर नोएडा अथारिटी के अधिकारियों के सर जूं तक नहीं रेंगी और आज दो मंजिला इमारत पर अबैध निर्माण हो रहा है।।
बहीं अब देखने वाली बात यह होगी कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की तरफ से भूमाफिया पर कार्रवाई होती है या यूं ही मामला ठंडे बस्ते में डाल कर रफा दफा कर दिया जाएगा।।
COMMENTS