जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह की शुरुआत प्रेस कॉन्फ्रेंस से की। सप्ताह भर सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने 25वें संस्थापक दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर 12–18 फरवरी तक होने वाले भव्य समारोहों की घोषणा की। कार्यक्रम संस्था की 25 वर्षों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान को समर्पित है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता, सीईओ श्री स्वदेश कुमार सिंह, ग्रुप रजिस्ट्रार श्री अनिल माधवाल, वीपी (पीआर) श्री टी.एन. चौरसिया सहित विभिन्न निदेशक, डीन और हेड्स उपस्थित रहे।
13 से 18 फरवरी तक मैराथन, रक्तदान शिविर, सिल्वर जुबली बॉटनिकल पार्क का उद्घाटन, स्पोर्ट्स मीट, एचआर काउंसिल मीट, एलुमनी मीट और “नेकी की दीवार” जैसी पहलें आयोजित होंगी। 18 फरवरी को मुख्य समारोह में उत्कृष्ट फैकल्टी, स्टाफ, छात्र और एलुमनी को सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. राजेश गुप्ता ने इसे केवल उत्सव नहीं, बल्कि 25 वर्षों की नैतिक नेतृत्व और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। डॉ. धीरज गुप्ता ने छात्रावास में 700 छात्र और 300 छात्राओं के लिए 24×7 सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी की जानकारी दी। डॉ. सविता मोहन ने बताया कि 80% छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है। डॉ. अंशुल शर्मा ने IIT-IIM सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उल्लेख किया।
करीब 250 एचआर प्रोफेशनल्स और देश-विदेश से एलुमनी भाग लेंगे। पुस्तक मेले में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक शामिल होंगे और 250 पर्यावरण-अनुकूल पौधे लगाए जाएंगे। मीडिया ने आयोजन को व्यापक कवरेज का आश्वासन दिया।
COMMENTS