जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 11 फरवरी 2026 को पीजीडीएम बैच 2023–25 का दीक्षांत समारोह भव्य और प्रेरणादायी वातावरण में आयोजित हुआ, जिसमें 290 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं।
ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस) में 11 फरवरी 2026 को पीजीडीएम बैच 2023–25 का दीक्षांत समारोह अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और संस्थान की गुणवत्ता शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।
समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ़ मोहम्मद ख़ान रहे। उन्होंने अपने संबोधन में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सीईओ श्री स्वदेश कुमार सिंह, निदेशक, प्राध्यापकगण, अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर केवल डिग्री प्राप्ति का नहीं, बल्कि व्यावसायिक जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने तकनीक, डिजिटल अर्थव्यवस्था, डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में प्रबंधन शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।

राज्यपाल ने संस्थान और विशेष रूप से सीईओ श्री स्वदेश कुमार सिंह के नेतृत्व की सराहना की। विशिष्ट अतिथि श्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी (क्षेत्रीय महामंत्री, भाजपा बिहार-झारखंड) ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।
समारोह की अध्यक्षता डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने की, जबकि वाइस चेयरमैन श्री गौरव गुप्ता ने विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। निदेशक डॉ. भूपेन्द्र कुमार सोम, श्री नीरज सिंह, श्री महेन्द्र कुमार, कुलसचिव श्री अनिल मधवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. शालिनी शर्मा ने किया।

समारोह में 290 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं और आयोजन उल्लास व नई आकांक्षाओं के साथ संपन्न हुआ।
COMMENTS