ग्रेटर नोएडा के जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 11 फरवरी को पीजीडीएम 2023–25 बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। बिहार के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि रहेंगे।
ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क में स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान, जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में ग्यारह फरवरी को पीजीडीएम 2023–25 बैच के विद्यार्थियों के लिए भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संस्थान परिसर में संपन्न होगा।
इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान उपस्थित रहेंगे। वे विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगे और अपने प्रेरणादायक संबोधन से उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर मार्गदर्शन देंगे।
संस्थान के सीईओ, श्री स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बैच के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ व्यावसायिक दक्षता का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सभी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता प्रदान की गई है, जो जीएनआईओटी की इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा और कॉरपोरेट कनेक्ट का प्रमाण है।

प्रबंधन ने बताया कि पीजीडीएम 2023–25 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षा, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। दीक्षांत समारोह उनके परिश्रम, समर्पण और उज्ज्वल भविष्य की औपचारिक मान्यता का प्रतीक है।
यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी गर्व का क्षण होगा। जीएनआईओटी परिवार का मानना है कि यह समारोह शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को और मजबूत करेगा।इस भव्य अवसर पर शिक्षाविदों, विद्यार्थियों और परिवारों के उत्साह और गर्व का आलम रहेगा, और यह समारोह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा।
COMMENTS