थाना फेस-1 पुलिस ने 11 फरवरी 2026 को अवैध शराब की तस्करी करते हुए 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 107 टैट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई।
गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-1 क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 11 फरवरी 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-5 हरौला स्थित मसाला मार्केट से सन्दीप पुत्र स्वर्गीय नरेश को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है और वह ग्राम हरौला, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 107 टैट्रा पैक ‘दोस्ताना’ देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 067/2026, धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत थाना फेस-1 में मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
COMMENTS