
सुलतानपुर। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 118वीं जयंती पर आजाद समाज सेवा समिति ने रविवार को नगर में प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। समिति के कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने नगर की विभिन्न प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद जिला पंचायत परिसर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।
वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि संस्था शहीदों की याद को जीवंत रखने के लिए निरंतर रचनात्मक कार्य करती है। समिति अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश जाति और धर्म में बंट रहा है, जबकि भारत की असली खूबसूरती इसकी विविधता और लोकतांत्रिक एकता है, जिसे बचाए रखना सभी का कर्तव्य है।गोष्ठी को विजय यादव, बब्लू सिंह प्रधान, गिरीश तिवारी उर्फ बब्लू, डॉ. आशीष द्विवेदी, मकसूद अनसारी और सरदार जीपी सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें मयंक पांडे, डी बी सिंह, राजेंद्र पटवा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सत्यम शुक्ला, बब्बन गाजी, मोहम्मद अहमद, प्रदीप सिंह, रोहित सिंह, सत्यम सिंह, आलोक अग्रवाल, ओमप्रकाश गौड़, शैलेंद्र रावत, अरविंद यादव, धर्मेंद्र जायसवाल, जितेंद्र तिवारी, घनश्याम जायसी, वैभव श्रीवास्तव, परमात्मा अवस्थी, सुरेश सोनी, लोकेश प्रताप सिंह, विनोद पांडेय, आशीष मिश्रा महाकाल, सर्वेश कुमार सिंह (प्रवक्ता), रवि दुबे (मीडिया प्रभारी), जयप्रकाश सिंह, संतोष गुप्ता, मोइद अहमद, अजय कश्यप सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
COMMENTS