Sunday, February 15, 2026

गलत जांच रिपोर्ट पर सख्त वार: अब होगी एफआईआर, सीएम योगी का प्रशासन को दो टूक संदेश

जनता दर्शन में 150 फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री, लापरवाही पर कार्रवाई और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय के निर्देश

Bahrampur , Latest Updated On - Feb 14 2026 | 13:39:00 PM
विज्ञापन

गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर एफआईआर के निर्देश दिए और पीड़ितों की सहायता में शिथिलता को अक्षम्य बताया।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि किसी प्रकरण में जांच के दौरान गलत रिपोर्ट लगाई जाती है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि हर मामले की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य होगी।

शनिवार सुबह गोरखपुर स्थित Gorakhnath Temple परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है और प्रत्येक समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।


जनता दर्शन के दौरान कुछ शिकायतें ऐसी भी आईं, जिनमें आरोप था कि मामलों में जानबूझकर गलत जांच रिपोर्ट लगाई गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ऐसे मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद में हीलाहवाली या जानबूझकर प्रकरण लंबित रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जमीन कब्जाने की शिकायतों पर भी उन्होंने विधिसम्मत कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा, इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले जरूरतमंदों के मामलों में अस्पताल का इस्टीमेट शीघ्र शासन को भेजने और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराने को कहा।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहपूर्वक चॉकलेट दी और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया, ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि दी और मंदिर की गोशाला में गोसेवा कर गायों को गुड़ खिलाया।

विज्ञापन

Yogi Adityanath, Gorakhpur News, Janata Darshan, FIR Order, Investigation Report, Uttar Pradesh Government, Land Encroachment Action, CM Discretionary Fund

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा