मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही इको-टूरिज्म, वन्यजीव संरक्षण, ट्रॉमा सेंटर, सड़क व सेतु निर्माण सहित कई अहम परियोजनाओं को स्वीकृति दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 फरवरी को लखनऊ में ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं 10 फरवरी को उन्होंने लोगों से तनावमुक्त रहकर सकारात्मक वातावरण में दिनचर्या अपनाने का आह्वान किया।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश इको-टूरिज्म विकास बोर्ड और राज्य वन्यजीव परिषद की 20वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने इको-टूरिज्म को रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास का आधार बताते हुए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। गोरखपुर के कुसम्ही जंगल, अयोध्या के कुमारगंज, गाजीपुर के कामाख्या वन पार्क और लखीमपुर खीरी की महेशपुर रेंज को PPP मॉडल पर विकसित करने की बात कही। बेहतर होटल, रेस्टोरेंट, आवासीय सुविधाएं और कनेक्टिविटी सुधार के तहत लखनऊ-पलिया व नई दिल्ली-पलिया वीकेंड एसी बस सेवा तथा पीलीभीत-मैलानी-बहराइच क्षेत्रीय बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए।

COMMENTS