डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बजट सत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पिछली सरकारों पर लापरवाही और लूट का आरोप लगाया।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बजट सत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जोरदार बहस के बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ नागरिक ही विकसित देश और प्रदेश की नींव हैं। जब तक नागरिक स्वस्थ नहीं होंगे, कोई भी प्रदेश तरक्की नहीं कर सकता।”
डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने प्रदेश को गुमराह कर लूटने का काम किया। मेडिकल कॉलेजों की इमारतें तो बनाई गईं, लेकिन चिकित्सकों, पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ की तैनाती नहीं की गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने धरातल पर काम किया है।
![]()
COMMENTS