Monday, August 10, 2026

गोरखपुर में तिरंगे का जनसैलाब! CM योगी की अगुवाई में ढाई KM तक गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’, 16 जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

गोरखपुर में तिरंगे का जनसैलाब! CM योगी की अगुवाई में ढाई KM तक गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’, 16 जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Bahrampur , Latest Updated On - Aug 10 2026 | 16:17:00 PM
विज्ञापन

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा ने शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। नगर निगम से रेलवे स्टेशन चौक तक करीब ढाई किलोमीटर की यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। 16 स्थानों पर पुष्पवर्षा और 8 जगह सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले सोमवार को गुरु गोरखनाथ की नगरी गोरखपुर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगी नजर आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ने शहर की सड़कों को राष्ट्रप्रेम के उत्सव में बदल दिया। नगर निगम परिसर से रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक करीब ढाई किलोमीटर की यात्रा के दौरान चारों तरफ तिरंगे ही तिरंगे नजर आए। हजारों हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज, लगातार गूंजते ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे तथा जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा ने पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

यात्रा के दौरान सड़कें केवल लोगों की भीड़ से नहीं, बल्कि तिरंगे के रंगों से सजी नजर आईं। कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ तो कहीं लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर यात्रा में नई ऊर्जा भर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हाथ में तिरंगा लेकर करीब ढाई किलोमीटर तक पैदल चले और लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम परिसर के पार्क में स्थापित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन किया। उन्होंने प्रथम स्वातंत्र्य समर में महारानी लक्ष्मीबाई के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने तिरंगे को केंद्र में रखते हुए राष्ट्र प्रथम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री टाउन हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहीं से उन्होंने तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते हुए आगे कदम बढ़ाया।

मुख्यमंत्री के साथ सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और अन्य जनप्रतिनिधि भी यात्रा में शामिल रहे। इनके साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी कदम से कदम मिलाकर चलते दिखाई दिए। बच्चों के हाथों में तिरंगा था और उनके नारों से पूरा इलाका गूंज रहा था।

नगर निगम परिसर में यात्रा शुरू होने से काफी पहले ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग तिरंगा लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की टी-शर्ट और कैप पहने नजर आए।

जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, लोगों की संख्या और उत्साह दोनों बढ़ते गए। सड़क पर मौजूद लोगों को देखकर ऐसा लग रहा था मानो तिरंगे के साथ पूरा जनसमुद्र आगे बढ़ रहा हो।

पूरे मार्ग में ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों की गूंज सुनाई देती रही। सड़क के किनारे पहले से मौजूद अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों, सामाजिक संगठनों, सांस्कृतिक समूहों और व्यापारिक संगठनों ने भी मुख्यमंत्री और यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया।

 

तिरंगा यात्रा के करीब ढाई किलोमीटर लंबे मार्ग पर 16 स्थानों पर विभिन्न संगठनों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई।

होटल शिवाय के सामने दवा विक्रेता समिति, पतंजलि स्टोर के सामने मारवाड़ी युवा मंच, कचहरी चौक पर अधिवक्ता परिषद, कृपाल वस्त्रालय के सामने सिंधी समाज, जलकल के सामने गोलघर व्यापार मंडल और गांधी आश्रम के सामने मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक सेवा समिति ने स्वागत किया।

इसी तरह बलदेव प्लाजा के सामने बलदेव प्लाजा व्यापार एसोसिएशन, गणेश चौक पर सिख समाज, नेशनल मेडिकल स्टोर के समीप अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, काली मंदिर के पास पार्षद मनु जायसवाल, साइबर थाना के सामने पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल और पुलिस लाइन तिराहा पर सराफा मंडल ने यात्रा का अभिनंदन किया।

सीओ कार्यालय के सामने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, यातायात तिराहा पर राप्ती कॉम्प्लेक्स व्यापार एसोसिएशन, मालकिन होटल के पास चिकित्सा प्रकोष्ठ और वरदान होटल के सामने शिक्षक प्रकोष्ठ की ओर से भी पुष्पवर्षा और स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने पूरे रास्ते मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

तिरंगा यात्रा को यादगार बनाने के लिए लोक कलाकारों और संस्कृतिकर्मियों ने भी विशेष प्रस्तुतियां दीं। यात्रा के दौरान 8 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

होटल शिवाय के पास बंटी बाबा ग्रुप, कचहरी चौक पर सोनिका सिंह ग्रुप, जलकल पर सुगम सिंह ग्रुप, गोलघर सेंट्रल के सामने रुचि कोरी ग्रुप, काली मंदिर के पास हीना कोमल शर्मा ग्रुप, पुलिस लाइन तिराहा पर प्रेम पराया ग्रुप, यातायात तिराहा पर गजेंद्र ग्रुप और वरदान होटल के पास विंध्याचल आजाद ग्रुप ने अपनी प्रस्तुतियों से यात्रा का अभिनंदन किया।

इन कार्यक्रमों ने यात्रा में देशभक्ति के साथ लोक संस्कृति का रंग भी जोड़ दिया।

करीब ढाई किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करते हुए मुख्यमंत्री रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंचे। यहां उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया और यात्रा को विराम दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने तिरंगे गुब्बारे छोड़े और सेल्फी लेकर इस यादगार पल को कैमरे में कैद किया। इस दौरान उन्होंने कुछ बच्चों को चॉकलेट भी दी।

यात्रा का दृश्य इतना भव्य था कि सड़क किनारे खड़े लोग इसे अपने मोबाइल फोन में कैद करने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। किसी ने सड़क के डिवाइडर से वीडियो बनाया तो कोई दुकानों के बाहर से यात्रा की तस्वीरें लेने में जुटा रहा। कई लोग घरों की छतों से इस पूरे नजारे को अपने कैमरों में रिकॉर्ड करते नजर आए।

कई लोगों में यात्रा की रील बनाने की भी होड़ दिखाई दी। ऐसे में गोरखपुर की यह तिरंगा यात्रा सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रही, बल्कि मोबाइल कैमरों के जरिए लोगों की यादों और सोशल मीडिया तक भी पहुंचती नजर आई।

कुल मिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में निकली यह तिरंगा यात्रा गोरखपुर में राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का बड़ा दृश्य बनकर सामने आई। ढाई किलोमीटर तक लहराता तिरंगा, 16 स्थानों पर स्वागत, 8 जगह सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लगातार गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारों ने पूरे शहर को देशभक्ति के माहौल में डुबो दिया।

विज्ञापन

गोरखपुर तिरंगा यात्रा, CM योगी आदित्यनाथ, योगी तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा, गोरखपुर न्यूज, तिरंगा यात्रा 2026, राष्ट्र प्रथम, महारानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, महाराणा प्रताप, रविकिशन, मंगलेश श्रीवास्तव, गोरखपुर समाचार, स्वतंत्रता दिवस 2026, देशभक्ति कार्यक्रम

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा