Friday, December 12, 2025

मिशन शक्ति 5.0: महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस ने चलाया वाहन और फुट पैट्रोलिंग का विशेष अभियान

मिशन शक्ति 5.0: महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस ने चलाया वाहन और फुट पैट्रोलिंग का विशेष अभियान

Noida , Latest Updated On - Oct 07 2025 | 19:22:24 PM
विज्ञापन

यूपी पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत काली फिल्म हटाने, वाहन नियम उल्लंघन रोकने और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यह अभियान 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में चलाया गया।


इस दौरान 8,50,182 वाहनों की जांच की गई। 9,488 काली फिल्में हटाई गईं, साथ ही 2,817 हूटर और 1,087 अतिरिक्त बत्तियां हटाई गईं। गलत पार्किंग पर 18,215 चालान किए गए और वाहन पर सरकारी या जाति सूचक शब्दों के उपयोग पर 14,504 मामले दर्ज किए गए। अभियान में 3,38,305 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई।


यूपी पुलिस ने वाहन नियमों के उल्लंघन पर 1,93,829 वाहनों का चालान किया, 3,654 वाहन सीज किए और स्टंटबाजों के खिलाफ 770 मुकदमे दर्ज किए। इस दौरान 263 स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फुट पैट्रोलिंग भी की गई। प्रदेश के 57,265 स्थानों पर पुलिस टीम ने गश्त की। इसमें अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिदेशक, उप महानिरीक्षक ने 239 स्थानों पर, पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों ने 1,670 स्थानों पर, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ने 9,616 स्थानों पर और थाना प्रभारी ने 45,837 स्थानों पर गश्त की। फुट पैट्रोलिंग के दौरान 7,44,482 व्यक्तियों की चेकिंग की गई।