Saturday, March 14, 2026

रणभूमि 1.0": यूपी बनेगा दुनिया के बाहुबली पहलवानों का अखाड़ा — लखनऊ में होगी फ्रीस्टाइल रेसलिंग की सबसे बड़ी जंग!

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने किया “रणभूमि 1.0 – क्लैश ऑफ बाहुबलीज” का पोस्टर अनावरण; दुनियाभर के दिग्गज पहलवान लेंगे हिस्सा

Noida , Latest Updated On - Oct 30 2025 | 12:58:48 PM
विज्ञापन

लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 24 जनवरी 2026 से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय फ्रीस्टाइल रेसलिंग शो “रणभूमि 1.0”; आयोजन को मिली उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना और सहयोग का आश्वासन।

विज्ञापन

 उत्तर प्रदेश की राजधानी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है। आगामी 24 जनवरी 2026 से लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रीस्टाइल रेसलिंग शो “रणभूमि 1.0 — क्लैश ऑफ बाहुबलीज (WWBW)”।

कार्यक्रम के पोस्टर का भव्य अनावरण बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने अपने सरकारी आवास 6 कालीदास मार्ग पर किया। इस अवसर पर WWA चेयरमैन मार्क बील, हेवीवेट चैंपियन टाइगर रफ्ता, एसोचैम के सह-अध्यक्ष हसन याकूब, और WWB के संस्थापक राज सिंह उपस्थित रहे।

मंत्री नन्दी ने आयोजन समिति को इस ऐतिहासिक खेल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा —

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बन चुका है। औद्योगिक विकास के साथ राज्य में खेल संस्कृति को भी नई दिशा दी जा रही है। लखनऊ अब खेल प्रतिभाओं का केंद्र बनता जा रहा है।”


आयोजकों ने बताया कि ‘क्लैश ऑफ बाहुबलीज’ में दुनिया के कई नामी पहलवान हिस्सा लेंगे —
क्रिस मास्टर्स (अमेरिका), जो ई. लीजेंड (कनाडा), ग्रेट अलोफा (समोआ-अमेरिका), कार्लिटो (प्यूर्टो रिको), जुबरी (दक्षिण अफ्रीका), काउबॉय जे. स्टॉर्म (अमेरिका), टी.जे. ट्रेमर (दक्षिण अफ्रीका) सहित कई अन्य विदेशी रेसलिंग सुपरस्टार्स इस रिंग में नजर आएंगे।

यह आयोजन उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य की खेल भावना और नई ऊर्जा को समर्पित है। मंत्री नन्दी ने कहा कि “आज की रेसलिंग भारत की प्राचीन कुश्ती परंपरा का ही आधुनिक स्वरूप है। इस आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति रुचि और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।”

विज्ञापन

रणभूमि 1.0 — क्लैश ऑफ बाहुबलीज — नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी — लखनऊ — अंतरराष्ट्रीय फ्रीस्टाइल रेसलिंग — केडी सिंह बाबू स्टेडियम

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा