Wednesday, July 08, 2026

सुल्तानपुर से सीएम योगी का बड़ा राजनीतिक संदेश! राम मंदिर, अयोध्या, वक्फ और विकास पर विपक्ष को एक साथ घेरा, ₹819 करोड़ की 99 परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर की जनसभा से राम जन्मभूमि, अयोध्या विवाद, वक्फ कानून, कानून-व्यवस्था, रोजगार, मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेसवे और विकास योजनाओं पर विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए जनता के सामने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

New Delhi , Latest Updated On - Jul 07 2026 | 19:30:00 PM
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर में ₹819 करोड़ से अधिक लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर, अयोध्या, वक्फ कानून, कानून-व्यवस्था, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल और बुनियादी ढांचे के मुद्दों पर विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

विज्ञापन

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सुल्तानपुर दौरे के दौरान एक ओर जहां जनपद को ₹819 करोड़ से अधिक लागत वाली 99 विकास परियोजनाओं की सौगात दी, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक मंच से राम जन्मभूमि, अयोध्या, वक्फ कानून, कानून-व्यवस्था और विकास जैसे मुद्दों पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामभक्तों के सहयोग से बने भव्य श्रीराम मंदिर को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पचा नहीं पा रही हैं और लगातार अयोध्या व राम जन्मभूमि को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी यह साबित करती है कि जनता विकास और सुशासन की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।

₹819 करोड़ की 99 परियोजनाओं की मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर और इसौली विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले के लिए ₹819 करोड़ से अधिक लागत वाली 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं जिले के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को नई दिशा देंगी।


उन्होंने रामायण काल से जुड़े सुल्तानपुर की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि नया उत्तर प्रदेश आज "विरासत और विकास" के संतुलित मॉडल पर आगे बढ़ रहा है।

राम मंदिर और अयोध्या पर विपक्ष पर निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में अयोध्या और श्रीराम जन्मभूमि को लेकर विपक्ष पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर करोड़ों रामभक्तों के सहयोग से बना है, लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को यह स्वीकार नहीं हो रहा।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में हाल ही में हुई घटना के बाद ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी गठित की गई। एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष अयोध्या और राम जन्मभूमि को बदनाम करने का अभियान चला रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कभी रामभक्तों पर गोलियां चलाने के आरोपों से घिरे रहे और बाबरी ढांचे पर घड़ियाली आंसू बहाते रहे, वही आज आस्था पर उपदेश दे रहे हैं। उनके अनुसार जनता इस दोहरे राजनीतिक चरित्र को भलीभांति समझती है।

वक्फ कानून और तुष्टिकरण की राजनीति पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने वक्फ कानून तथा नागरिकता कानून का विरोध किया क्योंकि वे नहीं चाहते कि व्यवस्थाओं में पारदर्शिता आए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में विकास का पैसा कब्रिस्तानों की बाउंड्री वॉल पर खर्च किया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास पर समान रूप से कार्य कर रही है।


उन्होंने बिजेथुआ महावीरन धाम के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार अब धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहरों को नई पहचान देने का काम कर रही है।

रोजगार और पारदर्शी भर्ती का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में युवाओं की नौकरियों और जमीनों पर भ्रष्टाचार हावी था। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने पिछले नौ वर्षों में बिना भेदभाव और पूरी पारदर्शिता के साथ 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई पुलिस भर्ती में सुल्तानपुर के भी बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला है।

माफिया राज से मेडिकल कॉलेज तक का सफर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश में सार्वजनिक जमीनों पर माफियाओं का कब्जा हो जाता था। उनकी सरकार ने अब तक 64 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले हर जिले में एक माफिया और हर थाना क्षेत्र में गुंडों का संरक्षण होता था, जिससे व्यापारी, गरीब और बेटियां असुरक्षित महसूस करती थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उसी व्यवस्था की जगह प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज पहले ही शुरू हो चुका है और अब यहां नर्सिंग कॉलेज की स्थापना का भी शिलान्यास किया गया है, जिससे स्थानीय युवाओं विशेषकर बेटियों को रोजगार और बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे।


बेहतर कनेक्टिविटी और उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले सुल्तानपुर की पहचान पिछड़ेपन और कमजोर कानून-व्यवस्था से होती थी, लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है।

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, अयोध्या फोर लेन और प्रयागराज-वाराणसी मार्ग के विकास से सुल्तानपुर की कनेक्टिविटी काफी बेहतर हुई है। अब अयोध्या एयरपोर्ट महज 45 मिनट की दूरी पर है, जबकि लखनऊ और प्रयागराज लगभग डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे एक इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

खेल प्रतिभाओं का भी किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने राज्य की खेल नीति का जिक्र करते हुए कहा कि ओलंपिक पदक विजेता ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल को सीधे डिप्टी एसपी पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण स्टेडियम और खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं ताकि युवाओं को बेहतर मंच मिल सके।


'डबल इंजन सरकार' पर जताया भरोसा

मुख्यमंत्री ने इसौली विधानसभा का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां डबल इंजन सरकार का प्रतिनिधित्व नहीं है, वहां विकास की गति प्रभावित होती है। उन्होंने जनता से अपील की कि प्रदेश में सुरक्षा, निवेश, रोजगार और विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए सरकार पर अपना विश्वास बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण ही निवेश आया, उद्योग स्थापित हुए, फ्लाईओवर, रेलवे लाइन, हाईवे, फोर लेन और सिक्स लेन सड़कें तथा बाईपास परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम में दिखा आत्मीय क्षण

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। इसी दौरान एक छोटी बच्ची ने मुख्यमंत्री से चॉकलेट लेने के बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसका दृश्य कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना।


मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, निषाद राज वोट सब्सिडी योजना सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्टॉल पर छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट तथा स्कूल बैग किट भी वितरित किए।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक विनोद सिंह, राज प्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा, राजेश गौतम, सुरेश पासी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

सुल्तानपुर | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | उत्तर प्रदेश सरकार | राम मंदिर | अयोध्या | राम जन्मभूमि | वक्फ कानून | समाजवादी पार्टी | कांग्रेस | विकास परियोजनाएं | ₹819 करोड़ | पूर्वांचल एक्सप्रेसवे | मेडिकल कॉलेज | नर्सिंग कॉलेज | इंडस्ट्रियल क्लस्टर | रोजगार | कानून व्यवस्था | डबल इंजन सरकार | उत्तर प्रदेश समाचार | भाजपा

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा