Wednesday, March 11, 2026

लखनऊ डबल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: दिव्यांग मां से दरिंदगी के बाद हत्या, बेटे ने किया संघर्ष तो उसे भी मार डाला

मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव की दिल दहला देने वाली वारदात, पड़ोसी निकला कातिल; दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या, दृष्टिबाधित बेटे को टब में डुबोया

Bahrampur , Latest Updated On - Mar 11 2026 | 11:10:00 AM
विज्ञापन

लखनऊ के मोहनलालगंज में दिव्यांग मां और उसके दृष्टिबाधित बेटे की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी पड़ोसी ने पहले महिला से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर बेटे की भी हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वारदात की पूरी कहानी सामने आई है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में हुए दिल दहला देने वाले दिव्यांग मां और बेटे के डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का पड़ोसी ही था। आरोपी ने पहले महिला के साथ दरिंदगी की और फिर उसकी हत्या कर दी। जब महिला के दृष्टिबाधित बेटे ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

यह खौफनाक घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी गांव में सोमवार देर शाम हुई थी। घर के अंदर मां और बेटे के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ।

एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के अनुसार पुलिस ने इस मामले में पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का कुछ दिन पहले महिला से विवाद हुआ था और वह उसी रंजिश को लेकर मौके की तलाश में था।

जांच में सामने आया कि सोमवार शाम करीब 6 बजकर 58 मिनट तक महिला अपनी दुकान पर मौजूद थी। इसके बाद वह 7 बजकर 2 मिनट पर घर से निकली और पास की किराने की दुकान से सामान खरीदा। इसी दौरान उसने मोमोज और दूध भी लिया। करीब 7 बजकर 25 मिनट पर वह घर वापस जाती हुई सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दी।


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी 7 बजकर 31 मिनट पर महिला के घर की ओर जाता हुआ नजर आया। महिला के घर के तीनों ओर लगे कैमरों में उसकी गतिविधियां कैद हो गईं, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिला।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना के समय महिला अपने बहनोई से फोन पर बात कर रही थी। तभी आरोपी दरवाजे को धक्का देकर घर के अंदर घुस गया और महिला के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। महिला की चीख सुनकर उसका दृष्टिबाधित बेटा मौके पर पहुंचा और मां को बचाने के लिए आरोपी से भिड़ गया।

हालांकि बेटे ने काफी संघर्ष किया, लेकिन आरोपी के सामने वह ज्यादा देर टिक नहीं पाया। इसके बाद आरोपी ने पहले उसका गला दबाया और फिर उसे पानी से भरे टब में डुबो दिया। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान आरोपी के कपड़े भी भीग गए थे, जो बाद में सीसीटीवी में भी नजर आए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला कसकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही उसके साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने जांच के लिए महिला का विसरा और कपड़े सुरक्षित रख लिए हैं। महिला के शरीर पर कई जगह चोट और खरोंच के निशान भी पाए गए हैं, जिससे पता चलता है कि उसने आरोपी से बचने के लिए काफी संघर्ष किया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के सभी कपड़े फाड़ दिए थे और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव पर कंबल डाल दिया और मौके से फरार हो गया।


घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने उसके करीबियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा था। पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं, जिसके बाद आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में महिला की बहन ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में यह भी बताया गया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने महिला के साथ अभद्रता की थी।

घटना के बाद मंगलवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव प्रियंका श्रीवास्तव और लखनऊ जिला अध्यक्ष इरम रिजवी भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।

यह वारदात पूरे इलाके को झकझोर देने वाली है, जहां एक मां और उसके दिव्यांग बेटे ने आखिरी सांस तक संघर्ष किया, लेकिन दरिंदगी के आगे उनकी जान चली गई।

विज्ञापन

Lucknow Double Murder | Mohanlalganj Murder Case | UP Crime News | Sisendi Village Crime | Lucknow Crime | Mother Son Murder | Uttar Pradesh Crime

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा