Wednesday, March 18, 2026

US ट्रेड डील पर सियासी बवाल: संसद घेराव के साथ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, उदय भानु चिब का आरोप—“प्रधानमंत्री ने देश के स्वाभिमान से किया समझौता

जंतर-मंतर से संसद तक विरोध मार्च, सुरजेवाला-सचिन पायलट समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी; दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, कई कार्यकर्ता डिटेन

Bahrampur , Latest Updated On - Mar 16 2026 | 16:14:00 PM
विज्ञापन

भारतीय युवा कांग्रेस ने नई दिल्ली में US ट्रेड डील के खिलाफ विशाल संसद घेराव और हल्ला बोल प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आरोप लगाया कि यह डील किसानों और युवाओं के हितों के खिलाफ है और सरकार को इसे तुरंत रद्द करना चाहिए।

विज्ञापन

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार को भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में नई दिल्ली में विशाल संसद घेराव और हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में देशभर से आए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन की शुरुआत जंतर-मंतर से हुई, जहां हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता संसद की ओर मार्च करने लगे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया।

प्रदर्शन के दौरान मंच से कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में एआईसीसी महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, और राजस्थान विधायक मनीष यादव समेत कई किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज का यह आंदोलन देश के किसानों और भारत की खेती को बचाने के लिए किया जा रहा है। उनके मुताबिक प्रस्तावित US ट्रेड डील से भारतीय कृषि और किसानों के हितों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

उदय भानु चिब ने कहा,
“आज आप सभी के दिल्ली आने से सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि देश का हर किसान और हर युवा आपका धन्यवाद कर रहा है। आपने उनके हौसले को मजबूत किया है।”

उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप भी लगाया। चिब ने कहा कि देश में लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं पर प्रहार हो रहा है और युवाओं के साथ अन्याय बढ़ता जा रहा है।

अपने भाषण में उन्होंने एक विवादास्पद आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने Epstein Files के दबाव में अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं और भारत के स्वाभिमान का सौदा कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बताए कि यह ट्रेड डील मजबूरी में की जा रही है या किसी बाहरी दबाव के कारण।

उन्होंने आगे कहा कि Epstein Files इतनी बड़ी मजबूरी नहीं हो सकती कि देश के किसानों और युवाओं के हितों से समझौता कर लिया जाए। चिब ने यह भी आरोप लगाया कि आज स्थिति ऐसी हो गई है कि बाहरी देश भारत को तेल खरीदने की अनुमति दे रहे हैं, जो राष्ट्रीय स्वाभिमान के खिलाफ है।


युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर आर्थिक फैसलों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और अब प्रस्तावित US ट्रेड डील जैसे फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों को नुकसान हुआ है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा,
“क्या हमारे पूर्वजों ने आजादी इस दिन के लिए दिलवाई थी कि देश का नेतृत्व बाहरी दबाव में फैसले ले? हम यह होने नहीं देंगे।”

उदय भानु चिब ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि किसान विरोधी बताई जा रही इस US ट्रेड डील को तुरंत रद्द किया जाए

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और किसानों के समर्थन में पोस्टर-बैनर भी उठाए। पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने लंबे समय तक विरोध जारी रखा।

युवा कांग्रेस का कहना है कि अगर सरकार ने इस ट्रेड डील को वापस नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Politics, Indian Politics, Congress Protest, Youth Congress, Uday Bhanu Chib, Rahul Gandhi, Modi Government, US Trade Deal, Farmers Issue, Parliament Protest, Jantar Mantar Protest, Delhi Protest, Opposition Attack BJP, India US Relations, Trade Policy India, Political Controversy, Delhi Police Action, Congress Leaders Statement, National Politics, Breaking Political News

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा