झांसी में एसटीएफ ने वन संपदा की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। दो महिला सदस्य गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में वन उत्पाद बरामद।
अंतरराज्यीय स्तर पर वन संपदा की तस्करी करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। 31 अगस्त 2025 को एसटीएफ उत्तर प्रदेश ने मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मसेल्या में दबिश देकर गिरोह की दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित वन उत्पाद बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान जफीका पत्नी बनारसी निवासी ग्राम सरोखली, थाना डकौली ललितपुर और गुर्जना पत्नी सखजर निवासी ग्राम सरोखली, थाना डकौली ललितपुर के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 85 किलोग्राम रेजिन, 64 किलोग्राम वर्न आयल हेड मैटेरियल, 15 किलोग्राम रेड महुआ, 8 किलोग्राम फ्रैंक इन्सेंस पेपर, 10 किलोग्राम ट्राई कलर महुआ, 5 किलोग्राम रेजिन (जीवित), 5 किलोग्राम सिल्वर घुघली, 1 किलोग्राम एक्सटेंडराइज पेपर और 1 किलोग्राम लेजर वॉशिंग पाउडर बरामद हुआ।

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह स्थानीय स्तर पर विभिन्न माध्यमों से वन संपदा की खरीद करता था और बाद में उसे बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेच देता था। गिरोह का सरगना जफीका का पति बताया जा रहा है।
गिरफ्तार महिलाएं अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग से संबंधित हैं, जिन्हें वन विभाग ने श्रेणी-1 संरक्षित सूची में रखा है। इनके खिलाफ थाना रूरा मऊरानीपुर में केस क्राइम संख्या 14/2025–26 पंजीकृत किया गया है। इनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 11, 39, 42(क), 48(क), 48(ख), 49, 50, 51 के तहत कार्रवाई की गई है।
वन विभाग ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
COMMENTS