गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम चलाए। छात्राओं, महिलाओं और कंपनियों के कर्मचारियों को हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव के उपाय बताए गए।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर और पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान स्थानीय छात्राओं, महिलाओं और स्टाफ को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने थानों में गठित मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया।
![]()
COMMENTS