मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा GNIOT नॉलेज पार्क में आयोजित 17वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा के 200 युवाओं ने भाग लिया।
Mera Yuva Bharat, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में गौतम बुद्ध नगर द्वारा 20 से 26 फरवरी 2026 तक GNIOT Institute of Management Studies, नॉलेज पार्क में आयोजित 17वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आज भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि दादरी विधानसभा के विधायक तेजपाल नागर रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा गीता पंडित, जीएनआईओटी की डायरेक्टर डॉ. सविता मोहन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
उपनिदेशक, मेरा युवा भारत, गौतम बुद्ध नगर शिवेंद्र सिंह ने अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न एवं पौधा भेंट कर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

इस छह दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं ओडिशा के कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, बालाघाट, गढ़चिरौली, कालाहांडी एवं कंधमाल जैसे जनजातीय जिलों से आए 200 युवाओं ने सहभागिता की।
स्वागत भाषण में शिवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों को Shiv Nadar University एवं Amity University का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, शोध प्रयोगशालाओं और डिजिटल लर्निंग वातावरण को निकट से देखा।
दिल्ली भ्रमण के दौरान युवाओं ने Pradhanmantri Sangrahalaya में देश के प्रधानमंत्रियों के योगदान की जानकारी ली तथा India Gate और National War Memorial पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
औद्योगिक भ्रमण के अंतर्गत प्रतिभागियों ने Priya Gold, Hero MotoCorp, New Holland Agriculture तथा Busung India जैसी प्रतिष्ठित इकाइयों का अवलोकन कर उत्पादन प्रक्रिया और तकनीकी नवाचार को समझा।

विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय दृष्टिकोण को नई दिशा देने वाला है। डॉ. सविता मोहन ने इसे शिक्षा और अनुभव का सशक्त समन्वय बताया, जबकि गीता पंडित ने इसे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने वाला प्रयास कहा।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्रमशः ₹5000, ₹3000 और ₹2000 के पुरस्कार तथा दो सांत्वना पुरस्कार ₹1000-₹1000 प्रदान किए गए। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता टीमों को ₹10000, ₹5000 और ₹3000 तथा दो सांत्वना पुरस्कार ₹2000-₹2000 दिए गए।
अंत में कार्यक्रम सचिव फारमूद अख्तर ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
COMMENTS