जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को वर्ष 2026 के एंटरप्रेन्योर इंडियन एजुकेशन अवॉर्ड्स में “वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षण संस्थान – स्टैंडअलोन” सम्मान से नवाजा गया। अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) की आधिकारिक मूल्यांकन प्रक्रिया में संस्थान ने शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार और उद्योग सहयोग के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए GNIOT Group of Institutions ने वर्ष 2026 में आयोजित Entrepreneur Indian Education Awards में प्रतिष्ठित सम्मान “वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षण संस्थान – स्टैंडअलोन” अपने नाम कर लिया है। यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान संस्थान की गुणवत्ता, नेतृत्व और नवाचार की सशक्त पहचान का प्रमाण माना जा रहा है।
इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड की चयन प्रक्रिया में Ernst & Young (ईवाई) आधिकारिक मूल्यांकनकर्ता के रूप में शामिल रहा। ईवाई की निगरानी में संपन्न हुई पारदर्शी और विश्वसनीय मूल्यांकन प्रक्रिया ने इस सम्मान की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया। पुरस्कार उन संस्थानों को प्रदान किया जाता है जो शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक अधोसंरचना, अनुसंधान एवं नवाचार, छात्र उपलब्धियों, उद्योग–शैक्षणिक सहयोग, सशक्त नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे कठोर मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने इन सभी मानकों पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करते हुए यह उपलब्धि अर्जित की है। संस्थान ने वैश्विक मानकों के अनुरूप कौशल-आधारित और भविष्य उन्मुख शिक्षा प्रदान करने की अपनी दीर्घकालिक दृष्टि को व्यवहारिक रूप में साकार किया है। यही कारण है कि यह सम्मान केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि संस्थान की वर्षों की प्रतिबद्धता और सतत प्रयासों का प्रतीक बन गया है।

इस ऐतिहासिक क्षण में नैक ए प्लस एवं एनबीए मान्यता प्राप्त जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने मंच पर संस्थान की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जीएनआईओटी परिवार की सामूहिक मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम है।
संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता तथा जीआईएमएस संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने इस उपलब्धि को गुणवत्ता आधारित शिक्षा, नवाचार, उद्योग संलग्नता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिफल बताया। उन्होंने यह भी दोहराया कि आने वाले समय में संस्थान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
जीएनआईओटी की यह उपलब्धि उसके समर्पित शिक्षकों, कर्मठ कर्मचारियों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, सहयोगी अभिभावकों और सशक्त पूर्व छात्र समुदाय को समर्पित है। इनके निरंतर सहयोग और विश्वास ने ही संस्थान को राष्ट्रीय पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है।
राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि जब दृष्टि स्पष्ट हो, नेतृत्व सशक्त हो और लक्ष्य उत्कृष्टता हो, तो सफलता स्वयं मार्ग प्रशस्त करती है। जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की यह उपलब्धि उच्च शिक्षा जगत में प्रेरणा का नया अध्याय जोड़ती है।
COMMENTS